फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   68 passport brought

Deoria News: कसया से देवरिया पहुंचा 35 पासपोर्ट वितरित

Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
68 passport brought
सीसी रोड व पगरा को मिलाकर कुल 110 पासपोर्ट बरामद कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन

पगरा में 200 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले भी पुलिस की पकड़ से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कसया थाने में लावारिस हालत में करीब 58 पासपोर्ट एक पैकेट में पहुंचा। ये पासपोर्ट देवरिया के ठगी के शिकार युवकों के थे। पासपोर्ट भेजने वाले का नाम-पता गलत मिला। इसके बाद कसया पुलिस ने देवरिया पुलिस को जानकारी दी। सोमवार को केस के आईओ पासपोर्ट लेकर पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद 35 युवकों के बीच पासपोर्ट का वितरण कर दिया। शेष बचे पासपोर्ट को युवकों के आने पर देने की बात कही। इधर, विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली दो एजेंसियों ने करीब 200 युवकों का पासपोर्ट रख लिया। इसमें से महज 110 पासपोर्ट ही बरामद हो सका है। पुलिस गिरोह के गुर्गों को पकड़ने के लिए लगातार जाल बिछा रही है। लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
शहर के पगरा में ट्रेवेल्स एजेसी संचालक ने करीब 120 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिया। इसके बाद मुंबई फ्लाइट भेजने के लिए भेज दिया। युवक पर जब मुंबई पहुंचे तो उनका टिकट कैंसल करवा एजेंसी बंद कर फरार हो गए। इसी तरह सीसी रोड स्थित मरहबा एजेंसी ने भी करीब 80 युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर ली। सीसी रोड एजेंसी के संचालक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एजेंसी से 50 पासपोर्ट बरामद कर उसी दिन मौजूद 25 युवकों के बीच कागजी कार्रवाई कर वितरित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पगरा एजेंसी में पासपोर्ट होने की बात कह ठगी के शिकार युवकों ने ताला खुलवाने की बात कही। इसके बाद केस के आईओ ने एजेंसी का ताला खुलवाया तो उसमें सिर्फ दो युवकों का पासपोर्ट मिलने के बाद अन्य युवक मायूस हो गए थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि कसया थाने में डाक के माध्यम से कुछ युवकों का पासपोर्ट पहुंचा है तो उन्होंने सीधे कसया थाने का रुख कर लिया। वहां पहुंचने पर युवकों ने पुलिस से पासपोर्ट से संबंधित जानकारी लेनी चाही तो पुलिस ने युवकों के नाम की सूची मुहैया कराते हुए आईओ के आने पर ही पासपोर्ट देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा के निर्देश पर आईओ कसया से पासपोर्ट लेकर कोतवाली पहुंचे और 35 युवकों के बीच पासपोर्ट का वितरण किया। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि 58 पासपोर्ट कसया पहुंचा था। पासपोर्ट लेने आए 35 युवकों के बीच पासपोर्ट का वितरण कर दिया गया है। अन्य युवक अपना आधार कार्ड लेकर आते हैं तो कागजी कार्रवाई कर उनका पासपोर्ट दे दिया जाएगा।


काेट
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार युवकों का कसया से 58 पासपोर्ट आ गया है। कोतवाली पहुंचे 35 युवकों को पासपोर्ट दिया गया है। अन्य पासपोर्ट रखा गया है। जिसका वितरण उनके आने पर कर दिया जाएगा। गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


-संजय रेड्डी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed