फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   66 purchasing centers approved for paddy purchase in Kharif season

Deoria News: खरीफ सीजन में धान खरीद के लिए 66 क्रय केंद्र स्वीकृत

Sun, 20 Aug 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
66 purchasing centers approved for paddy purchase in Kharif season
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। खरीफ की सीजन में धान की खरीद के लिए जिले में कुल 66 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। तहसील के सलेमपुर ब्लॉक में पांच क्रय केंद्र बने हैं। इसमें खाद्य विभाग के दो तथा बी पैक्स परसिया भगवती, डुमवालिया तथा पांडेपार समिति शामिल है।
इसी तरह लार ब्लॉक में खाद्य विभाग के दो तथा बी पैक्स पिपरा बोली, उकीनाखास, खेमादेई, नेमा मझवलिया, रोपनछपरा समितियों को भी क्रय केंद्र बनाया गया है। भटनी में खाद्य विभाग के ही मात्र दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। भाटपाररानी तहसील के भाटपाररानी ब्लॉक व बनकटा ब्लॉक में खाद्य विभाग के ही दो दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। बरहज तहसील में कुल नव केंद्र है जिनमें बरहज ब्लॉक में एक, भागलपुर ब्लॉक में तीन तथा भलुवनी ब्लॉक में पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। रुद्रपुर तहसील में कुल सात क्रय केंद्र तथा देवरिया सदर तहसील में सर्वाधिक 31 क्रय केंद्र खुले हैं। जिनमें देवरिया ब्लॉक में सात, रामपुर कारखाना में तीन, तरकुलवा में तीन, पथरदेवा में दो, देसही देवरिया में चार, बैतालपुर में चार तथा गौरी बाजार में आठ क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी बालक राम ने बताया कि जनपद में कुल 66 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। आवश्यकतानुसार अभी और भी क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

....
एक नवंबर से शुरू होगी खरीद
सरकार की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार एक नंबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। कामन धान के लिए सरकार ने 2183 रुपये तथा ग्रेड ए धान के लिए 2203 रुपये प्रति कुंतल का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
60 कुंतल से अधिक धान नहीं बेच पाएंगे किसान
सरकार की ओर से जारी धान क्रय नीति के अनुसार धान की खरीद पंजीकृत किसानों के माध्यम से ही की जाएगी। एक किसान अधिकतम 60 कुंतल धान ही बेच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed