फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   65472 persons vaccinated in mega vaccination

मेगा कोविड वैक्सीनेशन में 65472 लोगों को लगा टीका

Sat, 28 Aug 2021 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
65472 persons vaccinated in mega vaccination
मेगा कोविड वैक्सीनेशन में 65472 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में शुक्रवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 327 केंद्रों पर 65472 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रों पर कतार लगी थी। कुछ केंद्रों पर मनमाफिक वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण लोग लौट गए। कई केंद्रों पर अव्यवस्था दिखी।
कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार का वैक्सीनेशन पर जोर है। शुक्रवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की कतार लग गई। आन द स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कुछ स्थानों पर नेटवर्क में दिक्कत के कारण कार्य धीमी गति से हुआ। शहर में जिला चिकित्सालय सहित चौदह स्थानों पर केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर भीड़ रही। कुछ केंद्रों पर कोवैक्सीन तो कुछ जगह कोविशील्ड की डोज दी गई। जिला अस्पताल पर विदेश जाने के लिए टीका लगवाने वालों की भी भीड़ रही। जनपद में युवा 43193, बुजुर्ग 5469 तथा 45 वर्ष के ऊपर के 13190 लोगों को प्रथम डोज तथा 3620 लोगों को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर रही अव्यवस्था
सोनूघाट। अव्यवस्था के बीच सोनूघाट व सुबिखर में टीकाकरण हुबा। सदर ब्लॉक के ग्राम सुबिखर में दिन के चार बजे तक तीन सौ डोज के सापेक्ष 230 लोगों को टीका लग चुका था। पीएचसी मझगावा के स्टॉफ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि अभी पोर्टल पर 196 ही बता रहा है जबकि 230 लोगों को टीका लग चुका है। इस अव्यवस्था को लेकर लोग नाराज दिखे। मझगावा इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बिना पोर्टल पर वेरिफाईड कराए वैक्सीनेशन नहीं किया जा सकता। ऐसा किया जा रहा है तो गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय सोनूघाट में भी 4.30 बजे तक तीन सौ डोज के सापेक्ष 210 लोगों को वैक्सीन लगा चुका था। वेरिफायर रिंकी पांडेय ने बताया कि मोबाइल सही तरीके से काम न करने से दिक्कते हो रही है, लेकिन सेंटर पर पहुंचने वाले सभी लोगों का टीकाकरण कर दिया जाएगा। सुबिखर व सोनूघाट में भी वैक्सीनेशन में अनियमितता देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण थम गया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। जनपद में अब तक 20213 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 19993 लोग स्वास्थ हुए हैं। जिले में एक एक्टिव केस है। जबकि 219 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में कोविड संक्रमण में कम हुआ है। संक्रमण रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने मॉस्क लगाने, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed