{"_id":"5ba5223f867a557ea274db8f","slug":"61537548863-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-कार की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-कार की भिड़ंत में युवक की मौत
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। रामजानकी मार्ग पर टेंपो और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत सवार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। दोनों वाहनों के चालकों को पुलिस हिरासत में लेकर मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुठनी थानाक्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी टेंपो चालक संतोष साहनी शुक्रवार को करीब 10 बजे अपने टेंपो में गुठनी से चार यात्रियों को लेकर लार के लिए चला। अभी वह मेहरौना मस्जिद के सामने पहुंचा था कि बगल से एक मारुति कार अचानक सड़क पर आ गई और टेंपो से भिड़ गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। काफी प्रयासों के बाद उसकी पहचान जयहिंद (36) पुत्र दीनानाथ निवासी चेलउर थाना गुठनी के रुप में हुई। वहीं, टेंपो सवार कुलदीप व चालक संतोष घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों के चालक पुलिस हिरासत में हैं। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है।