फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बलिया उतर में सुनील कुमार पाण्डेय प्रधान निर्वाचित

बलिया उतर में सुनील कुमार पाण्डेय प्रधान निर्वाचित

Tue, 28 Aug 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Tue, 28 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बलिया उतर में सुनील कुमार पाण्डेय प्रधान निर्वाचित
भागलपुर ब्लॉक के बलिया उत्तर के निर्वाचित ग्राम प्रधान सुनील कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/भागलपुर। जिले के दो गांवों में प्रधान पद के उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हुए। भागलपुर ब्लॉक के बलिया उत्तर ग्राम पंचायत से सुनील पांडेय और सदर ब्लॉक के हाटा गांव से गीता देवी प्रधान चुनी गईं। परिणाम घोषित होने के बाद अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने जश्न मनाया। सुरक्षा के तौर पर पुलिस मुश्तैद रही।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के हाटा और भागलपुर ब्लॉक के बलिया उत्तर गांव में चुने गए प्रधान की मृत्यु होने के बाद दोनों पद रिक्त चल रहा था। दोनों गांव में उप चुनाव कराया गया, जिसकी मतगणना दोनों ब्लॉक कार्यालयों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुई। हाटा गांव से उर्मिला देवी और गीता देवी चुनाव लड़ी थी। कुल वोट 2001 पड़ा था। इसमें 71 मत अवैध हो गया। 1930 मतों में उर्मिला देवी 893 और गीता देवी को 1037 मत पाकर जीत दर्ज कराई। आरओ प्रभात कुमार ने प्रत्याशी की जीत की घोषणा किया। वहीं सुबह 8 बजे भागलपुर ब्लॉक कार्यालय में मतपेटिका खोली गई। शुुरुआती दौर में बढ़त देख प्रतिद्वंद्वी हटने लगे। तीन प्रत्याशियों में सुनील कुमार पांडेय 513 मत पाकर 120 मतों की अंतर से निर्वाचित घोषित हुए। दूसरे नंबर पर रहे सत्येंद्र पांडेय को 393 और शांति देवी को मात्र 2 मत मिला। 24 मत अवैध रहा। आरओ सुरेश कुमार मौर्य, बिकाऊ प्रसाद, नीरज अग्रवाल और एसओ सुदेश शर्मा मय फोर्स के साथ मतगणना स्थल पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed