फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिजली बिल में त्रुटि के खिलाफ उपकेंद्र पर प्रदर्शन

बिजली बिल में त्रुटि के खिलाफ उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल में त्रुटि के खिलाफ उपकेंद्र पर प्रदर्शन
देवरिया। बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिल में त्रुटि को लेकर इमिलिया उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर को भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। उन्होंने समझा बुझाकर समस्या दूर करने की बात कही। तब जाकर लोग शांत हुए। मंगलवार को सुबह दस बजे के करीब बिजली उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने इमिलिया विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। यहां इनकी शिकायत सुनने वाला कोई जिम्मेदार नहीं था। इस पर लोगों की नाराजगी फूट पड़ी। सूरज, सिकंदर, राजाराम, रामनगीना, जगन्नाथ, नरसिंह, वीर बहादुर, छांगुर, रामनरेश, उमाशंकर, लालजी, अनवर शेख, हंसी देवी सहित कई उपभोक्ताओं का आरोप था कि वे लोग हर बार समय से बिल जमा करते हैं। मगर बिल जमा करने के बाद पर्ची नहीं मिलती है। अगले माह फिर से ब्याज सहित जुड़कर नया बिल भेज दिया जाता है। उपकेंद्र से लेकर बड़े अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना था कि जब तक त्रुटि सही नहीं की जाएगी, बिल जमा नही करेंगे। जूनियर इंजीनियर अनिकेत पाल ने बताया कि ऑनलाइन बिल जमा होने और उपकेंद्र पर कंप्यूटर नहीं होने से इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। बहुत जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed