फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 बोरी पोषाहार जब्त, एफआईआर

24 बोरी पोषाहार जब्त, एफआईआर

Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
24 बोरी पोषाहार जब्त, एफआईआर
देवरिया। आंगनबाड़ी केंद्र में बांटने के बजाए पोषाहार की कालाबाजारी की जा रही है। इसका खुलासा रेलवे स्टेशन परिसर में मिले पोषाहार से हुई। इसे ट्रेन के जरिए बिहार भेजने की तैयारी थी। डीपीओ ने पोषाहार को जब्त कर जांच कराया तो शहर के अलावा दूसरे जगहों के आंगनबाड़ी केेंद्रों का मिला। नई बाजार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर की तैयारी हो रही है। एसडीएम सदर ने सोमवार की सुबह डीपीओ केएम पांडेय को रेलवे स्टेशन परिसर में पोषाहार को बिहार ले जाने की सूचना दी। दल-बल के साथ 8.30 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे। सिंधी मिल कॉलोनी इलाके में तलाशी लेने के बाद झाड़ियों में 14 बोरियों में पैक पोषाहार मिला। पड़ताल करने पर 24 बोरी पोषाहार बरामद हुआ। यह सभी पोषाहार शहर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा और गौरीबाजार का मिला। शहर के सीडीपीओ से जांच कराने पर नई बाजार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुभद्रा मिश्रा के केंद्र में पोषाहार नहीं मिला। डीएम सुुजीत कुमार के निर्देश के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्णय लिया गया। रामपुर कारखाना, पथरदेवा और गौरीबाजार के आंगनबाड़ी केंद्रों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed