{"_id":"597b6dd94f1c1bcf2e8b45fd","slug":"61501261273-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटेरो का संरक्षण देने वाला दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटेरो का संरक्षण देने वाला दरोगा लाइन हाजिर
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। लाररोड बाजार में पत्रकार के साथ मारपीट और लूट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं लुटेरों को संरक्षण देने वाले दरोगा मनोज राय को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। देर रात को पहुंचे एएसपी ने मयफोर्स के साथ लाररोड बाजार में फ्लैंग मार्च किया।
लार थाने के भरौली गांव निवासी विवेकधर दुबे को एक सप्ताह पहले अंशू यादव और रामभवन उर्फ मनोज ने बाजार में सरेराह पीटकर कर 700 रुपये लूट लिए। एसपी के निर्देश पर मईल पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाए मईल में तैनात दरोगा मनोज राय और शिवप्रकाश राय लुटेरों के बचाव में जुट गए। इसकी जानकारी जब एसपी तक पहुंची तो इसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की शाम दरोगा मनोज राय को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी अंशू यादव को गिरफ्तार कर लिया। देर रात को लाररोड बाजार में पहुंचे एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा पीड़ित पत्रकार का बयान दर्ज किए और बाजार में फ्लैग मार्च कर दुकानदारों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि लुटेरों को संरक्षण देने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपनी बात कहने वाले को दरोगा बोला गुंडा
सलेमपुर। एएसपी जब लाररोड बाजार में पहुंचे तो ताबड़तोड़ दुकानें बंद होने लगीं। मारपीट और लूट की घटना की जानकारी के लिए एसपी ने कुंडौली निवासी सुरेश सिंह से जानकारी ले रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद लुटेरों का चहेता दरोगा शिवप्रकाश राय ने बोला यह खुद गुंडा है साहब, इस पर एएसपी के भौं तन गई और वह दरोगा को चुप रहने को कहा।