{"_id":"594802834f1c1b71478b45fc","slug":"61497891459-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार में किशोरी की हत्या, बंधे पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लार में किशोरी की हत्या, बंधे पर मिली लाश
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। किशोरी की हत्या के बाद फेंकी गई लाश कौसड़ बंधेे के पास मिली। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और लोगों के काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। गले पर काला निशान होने से पुलिस गला दबाकर हत्या होने की आशंका जता रही है।
लार थानाक्षेत्र के कौसड़ गांव के पास बंधे के पास अल सुबह लोगों ने एक किशोरी की लाश देखा। लाश पत्थर पर औधे मुंह पड़ी थी। लाश मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान के लिए लोगों से संपर्क करना शुरू किया। इसी चक्कर में करीब तीन घंटे तक पुलिस ने लाश को रोके रखी। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों की मानेें तो रात करीब 11 बजे तक लोग इधर से गुजरे लेेकिन लाश नहीं थी। किशोरी के गले में काले घेरे का निशान था और एक हाथ पर खरोच भी। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
मानवता भूल गए लोग
पत्थर पर अर्द्धनग्न पड़ी किशोरी की लाश देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंच गए। एक घंटे तक लोग लाश को देखकर चर्चा करते नजर आए। लेकिन किसी ने मानवता नहीं दिखाई। मौके पर पहुंचे एसओ की नजर लाश पर पड़ी और उसने लाश को कपड़े से ढका। इसी स्थान पर कुछ साल पहले एक महिला की लाश मिली थी। इसको लेकर एक सप्ताह तक पुलिस परेशान रही। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि खेमादेई गांव के रहने वाला एक परिवार देवरिया रहता है। वहां पर पत्नी की हत्या कर लाश को यहां लाकर फेंक दिया था।