फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   600 cadets will be given training in map reading

Deoria News: 600 कैडेट को दी जाएगी मैप रीडिंग, ड्रिल, फायरिंग की ट्रेनिंग

Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
600 cadets will be given training in map reading
भागलपुर में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन


भागलपुर। भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज में सोमवार को एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ए के सिंह ने बताया कि इस कैंप में देवरिया और आसपास के जिलों के लगभग 600 से अधिक कैडेट भाग ले रहे हैं। यह कैंप आगामी 20 दिसंबर तक चलेगा।
कैंप के दौरान एनसीसी कैडेटों को मैप रीडिंग, ड्रिल, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग जैसे आर्मी विषयों के साथ एनवायरमेंट अवेयरनेस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप के दौरान आगामी एनसीसी बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षाओं पर फोकस करते हुए एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले दिन कैंप में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को रिसेप्शन पर उनके कैम्प कागजात व मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देखकर बायोमैट्रिक अटेंडेंस लेकर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

एनसीसी कैंप में राजकीय पॉलिटेक्निक,देवरिया, बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहज, अभयानंद शिक्षण संस्थान शिवधरिया, श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज भागलपुर, बबुआ जी स्नातक महाविद्यालय पिंडी, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, पिंडी इंटर कॉलेज पिंडी, आदि के एनसीसी कैडेट भाग लेंगे। इस दौरान भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज, भागलपुर के संरक्षक ए एस मोरार व विद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन योना पाॅल, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed