फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 selected in navoday

Deoria News: छह छात्रों का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

Mon, 01 Apr 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
6 selected in navoday
फोटो समाचार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में होनहारों ने दमखम दिखाया। रविवार की सुबह परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के छह छात्रों का नवोदय विद्यालय में पढ़ने के लिए चयन हुआ। छात्रों के चयन होने पर शिक्षकों ने बधाई दी।

परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक विद्यालय सिलहटा के छात्र प्रियांशु गौड़ और प्राथमिक विद्यालय पचलड़ी के छात्र सौरभ कुमार ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी। प्रत्युष बिहार रामचक के छात्र प्रभाष सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी पिड़रा, वैभव गौड़ पुत्र राधेश्याम निवासी रामचक और कुरैती गांव के दिनेश के बेटे देवेश कुमार का नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन हुआ। वहीं, राॅयल अकादमी के छात्र शिवम सोनकर पुत्र प्रेम सोनकर का भी नवोदय में चयन हुआ। शिवम के पिता भभौली चौराहे पर सब्जी बेच कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। छात्रों ने नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए जनवरी में परीक्षा दी थी। नवोदय विद्यालय में छात्रों के चयन होने पर बीईओ राज किशोर सिंह, प्रधानाचार्य प्रतिभा शाही, गोरखनाथ तिवारी, राणा प्रताप सिंह, कपिलदेव विश्वकर्मा, जेपी वर्मा, लक्ष्मण, भानु प्रताप शाही, अभय गुप्ता, दिनेश यादव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed