{"_id":"630a5bc7d7ac31414847d9d6","slug":"6-kidnaapers-arrested-salempur-news-gkp448463018","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पुलिस बता कर युवक का अपहरण करने वाले छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को पुलिस बता कर युवक का अपहरण करने वाले छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को पुलिस बता कर युवक का अपहरण करने वाले छह गिरफ्तार
25 अगस्त की शाम को युवक का घर से बदमाशों ने किया था अपहरण, ढाई लाख की फिरौती मांगने के बाद हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी एक युवक का छह बदमाशों ने अपने को पुलिस बताकर बृहस्पतिवार की देर शाम उसके घर से अपहरण कर लिया। शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी के मोबाइल फोन पर बदमाशों ने फिरौती मांगी। नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। पत्नी ने कोतवाली पुलिस को जानकारी को दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
औरंगाबाद गांव निवासी रिंकी कुमार पुत्र स्व. मूलचंद के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपने घर बैठा था। इसी बीच छह लोग आए और अपने को पुलिस बताकर अपहरण कर लिए। जिसके कारण भनक परिजनों को नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने रिंकी कुमार के मोबाइल से उसकी पत्नी संजू देवी के मोबाइल फोन पर बात कर ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि यदि फिरौती की रकम नहीं दी तो उसके पति की हत्या कर दी जाएगी।
इसके बाद उसकी पत्नी आनन-फानन कोतवाली पहुंची और इसकी जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने शनिवार की सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
फिरौती लेकर पहुंची पुलिस तो पकड़े गए शातिर
सलेमपुर। भरथुआ चौराहे के समीप पुलिस कर्मी अपहृत युवक के परिजनों के साथ फिरौती की मांग की गई रकम एक लाख रुपये लेकर पहुंचे। यहां लाल रंग की बोलेरो से अपहृत युवक बरामद कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के सहला गांव निवासी अनीश कुमार, कमलेश गुप्ता, गोलू गुप्ता, रूदल यादव, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कोला गांव निवासी विशाल पासवान व खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बाजार गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर अपहरण कर फिरौती की मांग करने के मामले में केस दर्ज कर लिया। वहीं, अपहृत रिंकी कुमार को सुरक्षित बरामद कर उसकी पत्नी संजू देवी को सौंप दिया गया। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि अपहृत युवक की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर छह लोगों पर अपहरण कर फिरौती मांगने का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।
इंसेट में
बदमाशों की पिटाई से घायल हो गया था अपहृत युवक
सलेमपुर। अपहृत युवक के परिजनों से फिरौती की रकम मांगने के बावजूद बदमाशों ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपहृत युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कराया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।