फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 injured in rampage

रास्ता और डीजे बजाने के विवाद में दो जगह मारपीट, छह घायल

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
6 injured in rampage
रास्ता और डीजे बजाने के विवाद में दो जगह मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते के विवाद तो दूसरे गांव में डीजे बजाने पर मारपीट हो गई। घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एनसीआर की कार्रवाई की है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पंडित के मुंडेरा गांव निवासी राजाराम पासवान का पट्टीदारों से रास्ता का विवाद है। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत हुई। मामला जस का तस बना हुआ है। सोमवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। नोकझोंक के बाद एक पक्ष ने लाठी-डंडा निकाल लिया। घटना में एक पक्ष के राजा राम पासवान (40), माया देवी (38), रीना (25) और जयकरण (20) घायल हो गए। घटना में चारों लोगों का सिर फट गया। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना पर घायलों का इलाज करा कर एनसीआर दर्ज कर लिया। इसी तरह मठिया खुर्द गांव में सोमवार की रात जन्मदिन पर डीजे बजाने पर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के बबलू यादव और दूसरे पक्ष के वशिष्ठ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामूली विवाद में मारपीट हुई थी। मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed