{"_id":"60eb398c8ebc3ecccc2907b9","slug":"6-injured-in-rampage-deoria-news-gkp401492182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टीदारों में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टीदारों में मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टीदारों में मारपीट, छह लोग घायल
बघौचघाट। मेड़ काटने पर रविवार को दो पट्टीदारों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों से गर्भवती महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया गया।
थाना क्षेत्र के बसडीला यदुघुरी गांव में खेत का मेड़ काटने पर दो पट्टीदार भिड़ गए। एक पक्ष की कमलावती (50), रुक्मिणी (35) और अजय कुमार (25) जबकि दूसरे पक्ष के सुरसती (50), यशोदा देवी (40) और मनोज (25) घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मारपीट में घायल पहले पक्ष की रुक्मिणी देवी गर्भवती बताई जाती है। थाना प्रभारी ने नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।