{"_id":"5fdf8ddb8ebc3e3bb10e5eba","slug":"6-caught-with-ganja-and-wine-deoria-news-gkp377654071","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्विंटल गांजा और छह लाख की शराब के साथ छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्विंटल गांजा और छह लाख की शराब के साथ छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्विंटल गांजा और छह लाख की शराब के साथ छह गिरफ्तार
देवरिया। एसओजी व रामपुर कारखाना पुलिस ने रविवार को पटनवा पुल के पास से बोलेरो के सीट के नीचे, पायदान एवं दरवाजे में छिपाकर लाया जा रहा 105 किलो गांजा पकड़ा। इस मामले में दो पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बनकटा पुलिस ने रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ही हरियाणा निर्मित छह लाख कीमत की अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को वाहन समेत हिरासत में लिया है। दोनों मामलों में पुलिस विधिक कार्रवाई की तैयारी में लगी हुई है।
रविवार को पुलिस लाइन के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि इस समय प्रदेश स्तर पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। एसओजी टीम के देवरिया प्रभारी एवं थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पटनवा पुल के पास जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध लगने पर झारखंड का नंबर प्लेट लगे एक बोलेरो वाहन को पकड़ा गया। जांच में वाहन के विभिन्न हिस्सों में छिपाकर रखे गए विभिन्न पैकेटों में 105 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा जयपुर से बिहार के सिवान ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने जयराम कुशवाहा पुत्र राधाकिशुन कुशवाहा निवासी परोरही, थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर, लक्ष्मण शाह पुत्र महावीर शाह निवासी अमवां नकछेद थाना व जिला गोपालगंज तथा रईस खातून पत्नी रियासत देवान व रुबी खातून पत्नी कमालुद्दीन दोनो निवासी गौरशीला थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि दो महिलाएं आपस में ननद-भौजाई हैं और इनका इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा था कि रास्ते में वाहन चेकिंग के दौरान कोई परेशानी न आए। परिवार की महिलाएं हैं कहकर निकल जाया जाए। उन्होंने बताया कि शातिरों ने गांजा की तस्करी के लिए यह नया ट्रेंड अपनाया हुआ था। गांजा राजस्थान के किसी स्थान से इनको मिलता है। सिवान के किसी पिंकू राय को इन्हें डिलीवरी देनी थी। एक माह में यह गिरोह दो बार चक्कर लगा लिया करता था। एक ट्रिप पर इन्हें 10 हजार रुपये मिल जाते थे।
वाहन समेत 12 लाख की शराब बरामद
एसपी ने बताया कि बनकटा पुलिस ने रविवार को ही रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक पिकअप से 12 बोरों में खाली गत्ते के नीचे छिपाकर रखी गई हरियाणा निर्मित ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब की 30 पेटी में 360 शीशी 750 एमएल, 38 पेटी में 912 शीशी 375 एमएल यानी कुल 68 पेटी शराब बरामद की। इसकी बाजार में कीमत छह लाख रुपये है। वाहन की कीमत छह लाख मिलाकर कुल 12 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया। इस मामले में रविंद्र पुत्र मगन और जगमोहन सिंह पुत्र पूर्ण सिंह दोनो निवासी पिपली, थाना मुंडावर जनपद अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय भी मौजूद रहीं।