{"_id":"6068af6f8ebc3ee65332a5ab","slug":"5425-persons-vaccinated-at-92-centres-deoria-news-gkp3907178110","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 केंद्रों पर 5425 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 केंद्रों पर 5425 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
92 केंद्रों पर 5425 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 45 से ऊपर के लोगों को 92 केंद्रों पर वैक्सीन की खुराक दी गई। जिला पुरुष व महिला अस्पताल केंद्र पर दोपहर एक बजे तक भीड़ रही। इन केंद्रों पर 1709 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 3609, 13 फ्रंट लाइन, 23 हेल्थ केयर वर्कर्स ने प्रथम डोज और 71 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 92 टीम लगाई गई थी। कुल लक्ष्य 14200 के सापेक्ष 5425 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 38.20 प्रतिशत रही।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए दो टीम लगाई गई थीं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विश्वनाथ मल्ल, विवेक कुमार सिंह, अंजली श्रीवास्तव, एएनएम रेनू शर्मा, सोनल विश्वकर्मा, वार्ड ब्वाय राजन मल्ल, प्रिंस कुमार सिंह, आशा पुष्पा पाठक, रेखा देवी तैनात रहीं। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, सुनैना वर्मा, अबरूकाना, कृष्णा सागर मिश्र, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स कुमारी प्रतिभा, नीतू आर्या, प्रतिभा सिंह आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।