फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पूर्वांचल के विकास में विश्वनाथ का अद्वितीय योगदान

पूर्वांचल के विकास में विश्वनाथ का अद्वितीय योगदान

Mon, 27 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल के विकास में विश्वनाथ का अद्वितीय योगदान
‘पूर्वांचल के विकास में विश्वनाथ का योगदान’
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री विश्वनाथ राय की मनाई गई पुण्यतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विश्वनाथ राय की पुण्यतिथि सोमवार को जिला पंचायत सभागार में मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें पूर्वांचल के विकास में योगदान, यहां के पिछड़ेपन, बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने एवं श्रमिकों के हित में काम करने वाला अग्रणी नेता बताया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्र निर्माण में पूर्वांचल के स्वतंत्रता सेनानी, किसान, सैनिक एवं श्रमिकों का योगदान विषयक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय रहे। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ राय के पदचिह्नों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्घांजलि होगी। पूर्वांचल राज्य के गठन के बिना यहां विकास संभव नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए अलग राज्य की स्थापना सर्वाधिक जरूरी है। यहां की समस्याओं को संसद में उठाकर उन्होंने सबका ध्यान इसकी ओर खींचा। कार्यक्रम को संयोजक कर्नल प्रमोद शर्मा, डॉ. चतुरानन ओझा, अविनाश राय, पुनीत राय, मुन्ना राय, बृजेश राय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बृजेश राय, रविशंकर राय, ओमप्रकाश राय, आशुतोष राय, संजीत राय, आसिफ खान, शिवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हनुमान मंदिर के पास अविनाश राय के आवास पर प्रेस वार्ता की। एससी-एसटी अध्यादेश में संशोधन को वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित बताया। देश की सीमाओं पर शहीद होने वालों में सामान्य वर्ग के लोग अधिक हैं, मगर इसे दरकिनार कर सरकार एससी-एसटी वोट बैंक के लिए समाज को बांटने वाला अध्यादेश लाई है, जो अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed