{"_id":"5a78902d4f1c1b92268b8776","slug":"51517850669-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 बेटिकट यात्री पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 बेटिकट यात्री पकड़े गए
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकटों की जांच करते टिकट निरीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
300 बेटिकट यात्री पकड़े गए
देवरिया। पांच स्थानों से आए रेलवे टिकट निरीक्षकों की टीम ने सोमवार को सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग की। टिकट चेकिंग अभियान से रेलवे स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। डीसीएम वाराणसी अतुल यादव के नेतृत्व में दिन भर चली इस कार्रवाई में करीब तीन सौ से अधिक बिना टिकट यात्रा करते हुए लोग पकड़े गए। बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने 75 हजार रुपये किराया व जुर्माना वसूला गया।
सदर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। वाराणसी मंडल, मुख्यालय, मऊ, छपरा और गोरखपुर के टिकट निरीक्षकों की टीम सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन पर सक्रिय हो गई। सभी आने-जाने वाली ट्रेनों की बोगियों में जांच की गई। एकाएक बोगियों में टिकट निरीक्षक को देख बेटिकट यात्रा कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। स्टेशन की घेराबंदी कर चुके रेलवे पुलिस के जवानों ने भाग रहे बेटिकट यात्रियों को पकड़ लिया। ट्रेनों से लेकर प्लेटफॉर्म पर सुबह छह से शाम छह बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया। सबसे ज्यादा सवारी गाड़ियों से बेटिकट यात्री पकड़े गए। पकड़े गए तीन सौ लोगों से करीब 75 हजार किराया व जुमार्ना वसूल किया गया। इस अभियान में विजय कुमार तिवारी, आरएन साह, नासिर अंसारी, अनवर अंसारी, पिरू अली आदि टीटी मौजूद रहे।