{"_id":"5a4282d84f1c1bc5758bb5da","slug":"51514308312-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिबरन की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिबरन की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अहिबरन जयंती अवसर पर शहर में निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिबरन की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
देवरिया। बरनवाल सेवा समिति कसया रोड के बैनर तले महाराजा अहिबरन की जयंती पर मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धून पर शोभायात्रा में शामिल युवा थिरक रहे थे। जयघोष के नारे लगाए जा रहे थे। इसमें पुरुष, महिला और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत कसया रोड स्थित बरनवाल सेवा समिति के कार्यालय से हुई। मोतीलाल रोड, मोहन रोड, तिलक रोड, कोतवाली रोड, अंसारी रोड, मालवीय रोड, बजाजी गली और स्टेशन रोड होते हुए शोभायात्रा पुन: समिति कार्यालय पर पहुंची। शोभायात्रा में महाराजा अहिबरन की भव्य झांकी सजाई गई थी। प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा था। जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस दौरान अध्यक्ष हरिनाथ प्रसाद बरनवाल, अभयनंद बरनवाल, त्रिलोकीनाथ बरनवाल, जवाहरलाल बरनवाल, अटल कुमार, अखिलेश बरनवाल, गोविंद बरनवाल, अरूण बरनवाल आदि मौजूद रहे। शाम को समिति कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया।