फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जांच में चालक और कंडक्टर की लापरवाही उजागर

जांच में चालक और कंडक्टर की लापरवाही उजागर

Sat, 23 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
जांच में चालक और कंडक्टर की लापरवाही उजागर
देवरिया। कैबिनेट मंत्री के गांव से चोरी होने के बाद बरामद हुई रोडवेज बस की जांच में कंडक्टर और चालक की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। वहीं रात को गांव में नाइट हाल्ट करने वाली बसों में चालक और कंडक्टर बस में सोना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

देवरिया रोडवेज की बस देवरिया से कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के गांव पकहा तक चलती है। शाम को करीब सात बजे बस पकहा पहुंचती है और रात में हाल्ट करती है। गुरुवार की रात बस पकहा आईटीआई स्कूल के पास खड़ाकर चालक और कंडक्टर अपने घर पर सोने चले गए। शुक्रवार को सुबह आए तो बस वहां नहीं थी। पुलिस ने कुछ घंटे बाद कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र में बस को बरामद कर लिया। लेकिन पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं की। जांच में मालूम हुआ कि बस में सोने की बजाए कंडक्टर और चालक घर पर सो रहे थे। इस बाबत परिवहन विभाग के एएआरएम रत्नेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जांच में कंडक्टर और चालक की लापरवाही सामने आई है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पर कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed