{"_id":"59c00a374f1c1bae688b53bb","slug":"51505757751-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर खराब होने से ठप रहा पीएनबी में कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर खराब होने से ठप रहा पीएनबी में कामकाज
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। उमस भरी गर्मी में जहां बिजली नहीं मिल रही है वहीं नगर के पीएनबी शाखा में जेनरेटर खराब हो जाने के चलते कामकाज ठप रहा। ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राहक और बैंककर्मी के बीच कहासुनी हुई। देर शाम तक रकम के लिए बैंक बैठे ग्राहक निराश होकर लौट गए।
प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को ठीक होने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। सोमवार को नगर में पूरे दिन बिजली नहीं रही। इसी बीच पंजाब नेशनल बैंक में लगा जेनरेटर भी दगा दे गया। उमस भरी गर्मी में लोग बैंक में कतार लगाकर रकम के लिए देरशाम तक बैठे रहे। बिजली नहीं होने के कारण कामकाज नहीं हो सका। इसको लेकर ग्राहकों व बैंककर्मियों में कहासुनी भी हुई। शाखा प्रबंधक पीके सिंह ने बताया कि बिजली नहीं रहना और एकाएक जेनरेटर खराब हो जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई है। मंगलवार को जेनरेटर ठीक कर काम काज किया जाएगा। इसके अलावा नगर वासियों को बिजली न होने के कारण उमस भरी गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ी।