फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिल्ट सफाई

सिल्ट सफाई

Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
सिल्ट सफाई
बरहज (देवरिया)। बरहज सरयू तट पर बने घाट की सीढ़ियों पर जमी सिल्ट की नगरवासियों ने मिलकर साफ-सफाई किया। सफाई कर रहे लोगों में नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था। जबकि पूर्व में घाटों की सफाई पुजारी कर रहे थे। जिसको देखते हुए लोगों को आगे आना पड़ा।
विज्ञापन

सरयू घाट पर दूर-दराज से जुटने वाली भीड़ की सहूलियत के लिए लगभग 12 घाट और पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है। करीब एक महीने तक रहे बाढ़ में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर चला गया था। जिससे बाढ़ का पानी घाट के सभी सीढ़ियों को अपने जद में ले लिया था। करीब 15 दिन पूर्व बाढ़ का पानी हटने से घाट के सभी सीढ़ियों पर नदी की तरफ से लाई गई मिट्टी और बालू की मोटी परत जम गई है। घाटों पर सिल्ट जमा होने से पूजा-अर्चन और रोजाना होने वाली सरयू आरती में हो रही असुविधा हो रही थी। जिसको लेकर घाटों के पुजारी साफ-सफाई में लग गए, जिसे देखते हुए सरयू आरती समिति और ग्रामीणों ने मिलकर पम्पिंग सेट आदि लगाकर सीढ़ियों आदि की साफ-सफाई किया। लोगों का कहना था कि यह कार्य नगरपालिका द्वारा कराया जाना चाहिए। लेकिन नपा प्रशासन की उदासीनता और पुजारियों की ओर से किए जा रहे घाटों की सफाई को लेकर आगे आना पड़ा है। इस दौरान निवर्तमान चेयरमैन अजीत जायसवाल, पूर्व सभासद जगत नारायण तिवारी, विश्वजीत सिंह, मोनू सैनी, तारकेश्वर वर्मा, विष्णु जायसवाल, अजय शर्मा और प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed