फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़
बरहज। माह के पहले मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिवस पर आए 31 मामलों में राजस्व के महज तीन मामलों का मौके पर निपटारा किया जा सका। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी अरुण सिंह और विधायक सुरेश तिवारी की अगुवाई में फरियादियों की फरियाद सुनने का क्रम शुरू किया गया। उमस भरी गर्मी का बिना परवाह किए फरियादियों की भीड़ टूट पड़ी। खोड़ा गांव निवासिनी लीलावती, जयवंती और बेबी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने का हवाला देते हुए नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन, करायल शुक्ल निवासी शहबीर, भागलपुर निवासी रीता पांडेय, अम्मा पांडेय ग्राम प्रधान रामजी पटेल ने ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जा आदि के मामले लेकर आए थे। दिवस में राजस्व के 11, विकास के छह, पुलिस के नौ, समाज के दो, शिक्षा के एक और अन्य दो मामलों सहित कुल 31 मामले में मौके पर तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता, सीओ वरुण मिश्र, एसएचओ सत्येंद्र पांडेय, अनूप शाही, शिवम नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed