{"_id":"5980b3fc4f1c1b3a568b4573","slug":"51501606908-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार पर कौओं का कांव-कांव, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार पर कौओं का कांव-कांव, बिजली गुल
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कौआ के हाईटेंशन तार पर बैठने से डिस्क टूट गया। इसके चलते बिजली बाधित हो गई। सैकड़ों घरों के लोग तीन घंटा तक हलकान रहे।
उमा नगर स्थित आटा चक्की के पास 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। मंगलवार की सुबह कौओं का झुंड मंडराने लगा। एक कौआ हाईटेंशन तार पर बैठ गया। कुछ देर के बाद डिस्क पंक्चर हो गया। इसके चलते हनुमान मंदिर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। उमा नगर, देवरिया खास, इंदिरा नगर, सीसी रोड, भुजौली कॉलोनी, रजला समेत कई इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सुबह के कामकाज निपटाने में जुटे लोग परेशान हो गए। आस-पास के लोगों ने रामलीला मैदान सब-स्टेशन में जानकारी दी। कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। डिस्क को दुरुस्त करने में जुट गई। मशक्कत के बाद 10.30 बजे डिस्क को सही करने में कामयाबी मिल सकी। इसके बाद 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ सचिन सिन्हा ने बताया कि हाईटेंशन तार पर कौआ बैठ गया था। इसके चलते टेक्निकल फॉल्ट हो गया। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।