{"_id":"597239ea4f1c1b721a8b479a","slug":"51500658154-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़ाई माह बाद नहीं मिला पार्शल, सिपाही लगा रहा रेलवे का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढ़ाई माह बाद नहीं मिला पार्शल, सिपाही लगा रहा रेलवे का चक्कर
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। थल सेना में तैनात जवान का सामानों से भरा बाक्स रेलकर्मियों की लापरवाही से गायब हो गया। बुकिंग के दो माह बाद भी बाक्स नहीं मिल सका। इसके लिए विभागीय अफसरों का पीड़ित चक्कर काट रहा है।
मईल थानाक्षेत्र के माड़ोपार गांव निवासी शिवशंकर यादव थलसेना में सिपाही हैं। इन दिनों इसकी तैनाती राजस्थान के लालगढ़ में है। बहन की शादी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लालगढ़ स्टेशन से एक अप्रैल को सामानों से भरा एक बाक्स, एक फ्रीज, एक बाइक और एक कूलर भटनी स्टेशन के लिए बुक कराया। चार अप्रैल को बाक्स को छोड़ सभी सामान भटनी पहुंच गया। बिल्टी नंबर लेकर पहुंचे सिपाही को तीन सामान मिले और बाक्स नहीं मिला। पीड़ित ने इसकी शिकायत रेलवे गोरखपुुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक से की, लेकिन ढाई माह बीतने के बाद भी गायब बाक्स नहीं मिला। पीड़ित की माने तो बहन की शादी के किए कीमती सामान बाक्स में था। रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही से बाक्स गायब हुआ है। अफसरों से शिकायत के बाद भी इसका पता नहीं लग पा रहा है। इस मामले में सीपीआरओ ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।