फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   50000 snatched

Deoria News: अधेड़ से उचक्कों ने उड़ाए 50 हजार रुपये

Thu, 09 May 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
50000 snatched
बैग में रुपये रखकर साइकिल के पीछे कैरियर में झोला रखकर घर जा रहा था पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के अंसारी रोड स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर साइकिल से घर लौट रहे अधेड़ को उचक्कों ने निशाना बना लिया। साइकिल के पीछे बैग में रखे रुपये को उच्चकों ने उड़ा लिया। इसकी जानकारी होने पर अधेड़ ने कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी दिलीप बरनवाल पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद मंगलवार को साइकिल से अंसारी रोड स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 11:45 बजे अपने खाते से 50 हजार रुपये की निकासी की। इसके बाद रुपये को बैग में रखा और बैंक से बाहर निकले। बैग को साइकिल के पीछे कैरियर में रखा और घर के लिए चल दिए। अभी वह बैंक से महज कुछ दूर आगे पहुंचा ही था कि उचक्कों ने झोला निकाल लिया। इसकी जानकारी जब दिलीप को हुई तो उनके होश उड़ गए। दिलीप ने कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जांच कर रही है। सीसी फुटेज खंगाला जा रहा है। शीघ्र उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed