फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   50 houses can merge in rapti river

कभी भी राप्ती नदी में विलीन हो सकते हैं 50 घर

Sun, 01 Nov 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
50 houses can merge in rapti river
कभी भी राप्ती नदी में विलीन हो सकते हैं 50 घर
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। नकइल ग्रामसभा के तलसपुरवा टोले में एक सप्ताह से राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है। यहां नदी और बंधे के बीच बने घर कटकर नदी में विलीन हो रहे हैं। कटान से 50 परिवारों के बेघर होने का खतरा है।
नकइल-तलसपुरवा बांध के बीच करीब 50 परिवार मकान बनाकर रहते हैं। कटान की जद में आए मकान धंस रहे हैं। नदीं के किनारे बसे गांव में अड़ार टूट कर गिरने लगा। एक सप्ताह पहले प्रभुनाथ निषाद की 50 साल पुराना मकान अचानक धंस गया। आधे से अधिक मकान कट कर नदी मे गिर गई है। अब तक करीब एक दर्जन घर कटान की जद में आ चुके हैं। 500 की आबादी वाले तलसपुरवा टोले पर कटान से लोग दहशत में हैं। गांव के रामबेलास, उमानाथ, वृद्धि, बंशी यादव, चिखुरी, धनई, केदार, कोलाहल, ईश्वर साहनी, विश्वनाथ साहनी, रामचंद्र गुप्ता, श्रवण यादव, रामगोविंद और नेता साहनी का मकान नदी में विलीन होने के कगार पर है।
विज्ञापन

आंख के सामने मिट रहा आशियाना
गांव की बुच्ची देवी ने कहा कि यहां पांच सौ लोगों का जीवन खतरे में पड़ा है। एक सप्ताह से गांव को नदी छोटा कर रही, लेकिन अब तक हाल जानने कोई नहीं आया। प्रभुनाथ साहनी ने कहा कि उनकी पुरखों की बनाई मकान कट कर नदी में गिर गई। बांध और नदी के बीच कुछ बचने वाला नहीं है। गांव को बचाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। विनोद साहनी ने कहा कि गांव के सभी लोग सदमे में हैं। इसी तरह कटान होती रही तो एक माह में गांव का नामोनिशान मिट जाएगा। गांव को बचाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। रीता देवी ने कहा कि आंख के सामने आशियाना उजड़ता देख कलेजा फट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन क्षति का जायजा लेकर नियमानुसार मकानों की क्षतिपूर्ति देगा। कटान की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed