{"_id":"6ae8d96e68f138af3a0db014","slug":"50-cases-of-liquor-seized-near-the-checkpost-on-the-up-bihar-border-deoria-news-c-208-1-deo1033-195821-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपी-बिहार सीमा पर चेकपोस्ट के पास 50 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपी-बिहार सीमा पर चेकपोस्ट के पास 50 पेटी शराब बरामद
Tue, 03 Nov 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के पास सोमवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से 50 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि चारपहिया वाहन से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद एसओ दिनेश कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच करने लगे। इसी दौरान एक टाटा नेक्सन का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 45 पेटी (2160 पाउच) ऑफिसर चॉइस शराब और पांच पेटी (120 केन) किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर मिली। इसके बाद टीम वाहन समेत बरामद शराब को थाने ले गई।
विज्ञापन
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान टाटा नेक्सन से 50 पेटी शराब और बीयर बरामद हुई है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।