फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   49 of the chairman and 361 of the members nominated

Deoria News: अध्यक्ष के 49 व सदस्य के 361 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
49 of the chairman and 361 of the members nominated
- अध्यक्ष पद के 35 और सदस्य के 115 पर्चे बिके, निकाय चुनाव के नामांकन का छठां दिन
विज्ञापन

नामांकन केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठें दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए 49 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इसमें सबसे अधिक मदनपुर से सात पर्चे दाखिल हुए। वहीं सदस्य पद के लिए कुल 361 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 35 पर्चे बिके। सभासद पद के 115 पर्चे खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक हेतिमपुर और बरियारपुर में पांच-पांच पर्चे बिके। जबकि सदस्य पद के लिए देवरिया नगर पालिका में सर्वाधिक 43 पर्चे बिके। अब तक अध्यक्ष पर 536 व सदस्य के लिए 2672 पत्रों की बिक्री हुई है। वहीं अध्यक्ष पद पर अब तक 98 और सदस्य के 869 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

निकाय चुनाव को लेकर दो नगर पालिका व 15 नगर पंचायतों के लिए नामांकन का कार्य चल रहा है। रविवार को जिला पंचायत व नगर पालिका परिसर में देवरिया तहसील क्षेत्र में आने वाली नगर निकायों के लिए पर्चे की बिक्री और नामांकन दाखिल किया गया। दोनों स्थानों पर अध्यक्ष और सभासद पद के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। इन नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। नामांकन का कार्य सोमवार तक चलेगा।
विज्ञापन

------------
इन निकाय में हुआ नामांकन
-----------------
निकाय- अध्यक्ष - सदस्य-
नगर पालिका देवरिया - 3- 43-
नगर पालिका गौरा बरहज - 3- 30-
नगर पंचायत रुद्रपुर - 0- 19-
नगर पंचायत रामपुर कारखाना- 5- 23 -
नगर पंचायत सलेमपुर - 1- 9-
नगर पंचायत भटनी - 5- 6-
नगर पंचायत मझौलीराज - 3 - 8-
नगर पंचायत भलुअनी - 2- 16 -
नगर पंचायत गौरीबाजार - 1- 13-
नगर पंचायत भाटपाररानी - 1- 9-
नगर पंचायत लार - 1- 24
नगर पंचायत बरियारपुर - 3- 18-
नगर पंचायत बैतालपुर - 0- 16-
नगर पंचायत मदनपुर - 7- 27-
नगर पंचायत हेतिमपुर - 4- 30-
नगर पंचायत पथरदेवा - 6 - 34
नगर पंचायत तरकुलवा - 4 - 36
-----------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निकायों में खरीदे गए पर्चे
-----------------------------
निकाय का नाम - अध्यक्ष- सदस्य-
- नगर पालिका परिषद देवरिया - 0- 17-
- नगर पालिका परिषद बरहज - 2- 6-
- नगर पंचायत रुद्रपुर - 4- 16-
- नगर पंचायत गौरीबाजार - 0- 12-
- नगर पंचायत रामपुर कारखाना - 4- 9-
- नगर पंचायत भाटपाररानी - 1- 1-
- नगर पंचायत सलेमपुर - 2- 2-
- नगर पंचायत भटनी - 3- 3-
- नगर पंचायत मझौलीराज - 2- 5-
- नगर पंचायत लार - 2- 4-
- नगर पंचायत बरियारपुर - 5- 9-
- नगर पंचायत पथरदेवा - 1- 4-
- नगर पंचायत बैतालपुर - 0- 8-
- नगर पंचायत तरकुलवा - 2- 7-
- नगर पंचायत हेतिमपुर - 5- 3-
- नगर पंचायत मदनपुर - 2- 5-
- नगर पंचायत भलुअनी - 0- 4-
----------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed