{"_id":"69ee5a73522e763eba0d23d2","slug":"485-women-recruits-saluted-in-the-passing-out-parade-deoria-news-c-208-1-deo1009-180413-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पासिंग आउट परेड में 485 महिला रिक्रूट्स ने दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पासिंग आउट परेड में 485 महिला रिक्रूट्स ने दी सलामी
Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
वरिया। रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में रविवार को 485 रिक्रूट महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के हाथों सम्मान पाकर रिक्रूट्स अभिभूत हो गईं।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने स्वागत किया और परेड का निरीक्षण कराया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। 485 रिक्रूट महिला कांस्टेबलों में से 185 बहराइच जिले से, 123 महाराजगंज से और 177 देवरिया जिले से रहीं।
परेड का फर्स्ट-इन-कमाण्ड टोली संख्या नौ की विभा तिवारी, सेकण्ड-इन-कमाण्ड टोली संख्या नौ की ही शन्नो और थर्ड-इन-कमाण्ड टोली संख्या आठ की किरन यादव रहीं। इस परेड में कुल 17 प्लाटून शामिल हुईं।
विज्ञापन
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी आरटीसी दीपशिखा वर्मा, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
पासिंग आउट परेड में इन्हें मिला पुरस्कार : कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पाने वाली मरिआ सविता यादव को पुरस्कृत किया गया। शस्त्र प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पाने वाली स्वाति सिंह, भीड़ नियंत्रण में प्रथम स्थान पाने वाली अंकिता तिवारी, बाह्य कक्ष परीक्षा में कुल योग में शीर्ष (सर्वांग सर्वोत्तम) स्थान प्राप्त करने वाली रश्मि सिंह को पुरस्कृत किया गया। अतःकक्ष परीक्षा में भारतीय न्याय संहिता 2023/ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023/भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ललिता पाल, भारतीय संविधान/ मानवाधिकार/ लैंगिक संवेदनशीलता/ पुलिस आचरण/व्यवहार एवं संवाद कौशल में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली राधा सरोज, कंप्यूटर/ सीसीटीएनएस एवं साइबर क्राइम में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली अस्मिता पाण्डेय तथा अतःकक्ष परीक्षा में कुल योग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली काजल वर्मा को पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक आईटीआई शशिकिरण कुशवाहा व पीटीआई मुकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ बाह्य प्रशिक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशिक्षक निरीक्षक अरविन्द यादव को सर्वश्रेष्ठ अंतःविषय प्रशिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।