फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   48 corona positive in deoria

48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, एक की मौत

Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
48 corona positive in deoria
48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, एक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना का ग्राफ जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 48 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। भीखमपुर रोड के संक्रमित एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में संक्रमितों की संख्या 5468 हो गई है। 648 लोगों का इलाज चल रहा है। कोरोना से अभी तक जिले में 68 लोगों की मौत हो चुकी है।
गौरीबाजार के जोगम गांव के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी के जगउर गांव का एक, बंजरिया का एक, इशारू का एक, खुदिया का एक, रामपुुर कारखाना का एक, आफिसर कालोनी का एक, उमानगर का एक, पिपरा भुल्ली गांव का एक, पिपरा धौलाकदम का एक, जिगनी बाजार का एक, सोमनाथ नगर का एक, रुद्रपुर कस्बा के दो, हरैया का एक, पटखौली के एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भीखमपुर रोड के रहने वाले 42 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन का सलाह दी जा रही है। उनके घर पर ही इलाज की पूर्ण व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा फेल, 100 सैंपल रोका गया
हवा के साथ हुई बारिश से सीएमओ कार्यालय का इंटरनेट सेवा फेल हो गई। इसकी वजह से कोरोना को करीब 100 सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा गया। कर्मचारियों के आपसी सहमति के बाद सैंपल को सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed