फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   45 thousand rupees cheated by sending a message

Deoria News: मैसेज भेजकर 45 हजार की ठगी

Sun, 30 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
45 thousand rupees cheated by sending a message
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव निवासी सूर्यदेव सिंह से एक जालसाज ने मोबाइल फोन पर रुपये भेजने का फर्जी मैसेज भेजकर 45 हजार रुपये ठग लिए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो वह खुखुंदू बैंक पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पता चला कि खाते में कोई पैसा नहीं आया है। फिर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बरवां उपाध्याय गांव निवासी सूर्यदेव सिंह के मोबाइल फोन पर शनिवार को एक जालसाज ने फोन किया और बोला कि आपके खाते में 45 हजार रुपये भेज रहा हूं। इसको एक खाते में ट्रांसफर कर दीजिए। जैसे ही फोन कट हुआ उनके मोबाइल फोन पर 45 हजार रुपये का फर्जी मैसेज भी आ गया। फिर जालसाज ने तत्काल मोबाइल फोन पर 45 हजार रुपये एक दूसरे नंबर पर ट्रांसफर करने को कहा। जिसपर सूर्यदेव सिंह एक बार में 20 और दूसरी बार में 25 हजार रुपये अपने खाते से बताए गए नंबर पर ट्रांसफार्मर कर दिए। जब खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो इनको पता चला कि खाते में रुपये आए नहीं हैं।
विज्ञापन

थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित से साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed