फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   44 players stake claim in UPCA Under-23 trials

Deoria News: यूपीसीए अंडर-23 के ट्रायल में 44 खिलाड़ियों ने की दावेदारी

Fri, 06 Oct 2023 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
44 players stake claim in UPCA Under-23 trials
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-23 का ट्रायल बृहस्पतिवार को रजला रोड स्थित खेल मैदान पर आयोजित हुआ। इसमें 44 खिलाड़ियों ने खेल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में पहले यह ट्रायल रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना था। हालांकि बारिश के चलते स्टेडियम गीला होने के चलते बाद में यह रजला रोड स्थित देवरिया क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर संपन्न हुआ। इसमें जनपद से 55 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 44 खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। चयनकर्ता के रूप में आए आईसीसी लेवल-1 से मान्यता प्राप्त तथा वर्तमान में आईथिंक स्पोर्ट्स मुंबई के प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव ने खिलाड़ियों के प्रतिभा को बारीकी से परखा। इस दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, एकेडमी के प्रशिक्षक शान-ए-हबीब, गौरीबाजार के प्रशिक्षक फैसल अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed