{"_id":"5c704aabbdec220c1b140811","slug":"41550863019-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी का आदेश मिला तो सलेमपुर से लड़ूंगा चुनाव- केशव चंद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी का आदेश मिला तो सलेमपुर से लड़ूंगा चुनाव- केशव चंद यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
आदेश मिला तो सलेमपुर से लडू़ंगा चुनाव : केशव चंद यादव
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर बोले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं को प्रमुखता से लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहते हैं। पार्टी का आदेश हुआ तो वह सलेमपुर लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। केशवचंद यादव शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले मजबूती से चुनाव लड़ेगी। सरकार बनने पर बेरोजगारों को न्यूनतम आय देगी। इसे पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इसके लिए हर राज्यों में युवा शक्ति के नाम से 35 वर्ष तक के युवाओं का फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें उनको फार्म के साथ एक रसीद दी जा रही है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में काम शुरू हो गया है। एक-दो दिन के अंदर फार्म आने के बाद उत्तर प्रदेश में घर-घर जाकर युवा कार्यकर्ता बेरोजगारों से फार्म भरवाएंगे। प्रदेश में लोकसभा के चुनाव के साथ विधान सभा के लिए जमीन मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए चार सचिवों को लगाया गया है। चलो पंचायत की ओर के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र में शामिल किया है। हम तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब में मजबूती से लड़ेंगे। बिहार में राजद कांग्रेस गठबंधन भी मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहा है। हमारे युवा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जनता के बीच ले जा रहे हैं।
इंसेट
आज शहीद के परिजनों से मिलेंगे केशव
सलेमपुर। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव शनिवार को भटनी छपिया जयदेव के शहीद विजय कुमार मौर्य के परिजनों से मिलेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।