{"_id":"5c21111abdec2256cc1bdbf7","slug":"41545670938-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"460 करोड़ की 577 परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
460 करोड़ की 577 परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से जिले को मेडिकल कॉलेज समेत 460 करोड़ की 577 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 25 करोड़ की परियोजनाएं जिला पंचायत की हैं, जबकि 207 करोड़ रुपये का मेडिकल कॉलेज है। सोमवार को विभिन्न विभागों की बैठक के बाद परियोजनाओं की संख्या तय हुई। सूची के अनुसार संबंधित विभागों को शिलापट तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम अमित किशोर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अलावा, लोकनिर्माण विभाग, जिला पंचायत, विकास विभाग, बिजली निगम समेत कई विभागों का 577 परियोजनाएं हैं, जिसका शिलान्यास व लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। कार्यक्रम स्थल और पुलिस लाइन में हेलीपैड स्थल पर अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम में कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
देवरिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर चलने वाले फ्लीट में आठ डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस और औषधियों के साथ शामिल रहेगी। साथ में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप एबी पॉजीटिव को दो यूनिट भी रहेगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। यहां पर सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर चार डॉक्टर एंबुलेंस और दवा के साथ मौजूद रहेंगे। इसमें कर्मचारी भी शामिल है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।
सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा
देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वीआईपी गेट, जनता के प्रवेश गेट, बैठने, साफ सफाई, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक जन्मेजय सिंह, विजय दुबे, भूपेंद्र सिंह, अजय शाही, शैलेश मणि, अंबिकेश पांडेय, रमेश वर्मा, धनुषधारी मणि, दुर्गेश पांडे आदि मौजूद रहे। इससे पहले डीएम अमित किशोर व एसपी एन. कोलांचि ने भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर टेंट व ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
यहां खड़े होंगे वाहन
देवरिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। गौरीबाजार, पथरदेवा की तरफ से आने वाले बस एसएसबीएल इंटर कॉलेज में खड़े होंगे। भाटपाररानी, सलेमपुर और रुद्रपुर की तरफ से आने वाले वाहन बस स्टैंड परिसर में खड़े होंगे। छोटे वाहनों की पार्किंग डीआईवोएस कार्यालय के बगल में खाली जगह में होंगी।