{"_id":"5b9a937a867a557eb0417e01","slug":"41536856954-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेवर में दिखे वकील, नहीं दाखिल हुए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेवर में दिखे वकील, नहीं दाखिल हुए पुलिसकर्मी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेवर में दिखे वकील, नहीं दाखिल हुए पुलिसकर्मी
साथी पर दर्ज हुए मुकदमा वापस कराने की मांग
गौरीबाजार एसओ पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। साथी पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे के वापसी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों का तेवर देख पुलिसकर्मी दीवानी न्यायालय परिसर में दाखिल नहीं हुआ। वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
गौरीबाजार पुलिस ने वकील अभिषेक मिश्र को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने उल्टे वकील पर केस दर्ज कर लिया। वकीलों ने बुधवार को दीवानी न्यायालय में आए पुलिस वालों को खदेड़ दिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि जिले की पुलिस बेलगाम हो गई है। साथी वकील पर गौरीबाजार ने एक तरफा कार्रवाई की है। पुलिस ने जो मुकदमा दर्ज किया है, उसे स्पंज करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वकील चुप नहीं बैठेंगे। न्यायिक कार्य से विरत रहे वकीलों ने आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी है। वकीलों के विरोध के कारण कोई भी पुलिसकर्मी दीवानी न्यायालय कैंपस में नहीं दिखाई दिए। इस दौरान अजय उपाध्याय, वरुण सिंह, बघेल, संजय पांडेय, कुंदन किशोरी श्रीवास्तव, त्रिपुरेश चंद्र शर्मा, मनोज यादव, संदीप पांडेय, सतीश शर्मा, श्रीराम तिवारी, मनीष सिंह, अभिषेक मिश्र, पंचानंद शुक्ल, अरविंद साहनी, अरविंद पांडेय, सुशील कुमार और आरपी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।