फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ढूढे नहीं मिल रही टेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन

ढूढे नहीं मिल रही टेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन

Sat, 09 Jun 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ढूढे नहीं मिल रही टेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन
ट्रेंचिंग ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। स्वच्छता केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके क्रियान्वयन के लिए पूरा तंत्र लगा हुआ है। आमजन अपनी आदत बदल भी रहे हैं, मगर सरकारी अमला ही बदलने का नाम नहीं ले रहा। शहरों से निकलने वाला कूड़ा अब भी खुले में फेंका जा रहा है। देवरिया में गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे कचरे का ढेर लगा हुआ है। बरहज नगर पालिका समेत अन्य नौ नगर पंचायतों में भी गड्ढा, पोखरा, नालों में कूड़ा उड़ेला जा रहा है। सरकार की बार-बार हिदायतों के बावजूद किसी भी निकाय क्षेत्र में प्रशासन कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं ढूंढ पाया है। महकमे की इस नाकामी से न सिर्फ स्वच्छता का सपना टूट रहा है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए खुले में सांस लेना भी दुश्वार है।
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई स्थान नहीं है। इसकी वजह से घनी आबादी के बीच कूड़े का ढेर लगता है। रुटीन की सफाई के अलावा लोगों की शिकायत या विरोध के बाद नगर पालिका प्रशासन शहर से बाहर सड़क के किनारे कूड़ा फेंकता है। ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए नगर पालिका में पांच एकड़ और नगर पंचायत में दो एकड़ जमीन की जरूरत है। शासन के दबाव के बावजूद जिला प्रशासन जमीन नहीं ढूंढ पा रहा है। डीएम ने इसके लिए सभी एसडीएम और नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ की अलग से मीटिंग लेकर काश्तकारों से वार्ता कर जमीन खरीदने के लिए चिह्नित करने का निर्देश दिया। अभी तक सिर्फ रुद्रपुर और भाटपाररानी में दो-दो एकड़ जमीन चिह्नित किया जा सका है। हालांकि यहां भी अभी तक जमीन खरीदने के लिए शासन को रिपोर्ट नहीं भेजा जा सका है। अफसरों की मानें तो एक स्थान पर इतना ज्यादा जमीन नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से देरी हो रही है।
विज्ञापन


नौ नगर पंचायत और दो नगर पालिका में बनना है ट्रेंचिंग ग्राउंड
शहर में गोरखपुर ओवरब्रिज के पास कूड़े का अंबार लगा है। इसके अलावा कुर्ना नाले के किनारे शहर का कूड़ा फेंका जाता है। इससे नाले की आकृति सिकुड़ गई है। कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां कई दिन बाद कूड़ा उठता है और सड़क के किनारे उसी तरह पड़ा रहता है। जिले में नौ नगर पंचायत और दो नगर पालिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से निकलता है रोजाना 73 टन कूड़ा
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुजीत कुमार के मुताबिक पूरे शहर से रोजाना औसतन 73 टन कूड़ा निकलता है। कोई जगह निर्धारित न होने से सोंदा, जटमलपुर, महुआनी, रेलवे ओवरब्रिज सहित अन्य स्थानों पर आबादी से बाहर कूड़ा गिराया जाता है।


ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदा जाएगा। सभी ईओ और एसडीएम को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। दो नगर पंचायतों की रिपोर्ट मिली है। इसे शासन को भेजा जाएगा। अन्य नगर पंचायत व नगर पालिका में जमीन की तलाश की जा रही है।
- सुजीत कुमार, डीएम।


* 73 टन कूड़ा निकलता है रोजाना देवरिया शहर से।
* 11 नगर निकाय हैं जिले में।
* 05 एकड़ जमीन चाहिए नगर पालिका क्षेत्र में।
* 02 एकड़ जमीन नगर पंचायत में चाहिए ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed