फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बरहज की सुहानी बनीं जिले की टॉपर

बरहज की सुहानी बनीं जिले की टॉपर

Sat, 26 May 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बरहज की सुहानी बनीं जिले की टॉपर
सुहानी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीबीएसई के 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जिले के परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। बेहतर अंक से पास हुए अभ्यर्थियों ने शनिवार को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवजीवन मिशन स्कूूल की छात्रा और बरहज निवासी सुनील जायसवाल की बेटी सुहानी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनी हैं। लड़कों में देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभिषेक सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान पाया है।
विज्ञापन

जनपद में पांच दर्जन से अधिक सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में इस बार दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इसमें 85 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए हैं। देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभिषेक सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह मूल निवासी गोंडा ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। उन्हीं के कॉलेज की निकिता केसरी पुत्री ओमप्रकाश केसरी ने कॉमर्स ग्रुप में 96.2 प्रतिशत पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वह सीए बनना चाहती हैं। लड़कों में नवजीवन मिशन स्कूल के राज्यवर्धन ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा एवं यहीं की कनक द्विवेदी और शशि गुप्ता ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान पाया है। नवजीन के प्रधानाचार्य एमवी राजन ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 12वीं की परीक्षा में हमारे यहां के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा ने परिणाम घोषित होने के बाद मिठाई मंगाकर शिक्षिका नीशू जायसवाल, केके द्विवेदी, भानु प्रताप, सिंह, बालेंदु मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, संजीव और अन्य स्टॉफ के लोगों को खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुशल मार्गदर्शन से छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डॉक्टर बनकर करूंगी सेवा : सुहानी
बरहज में स्टेट बैंक के ठीक सामने कपड़े की दुकान चलाने वाले सुनील जायसवाल की बेटी सुहानी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। दो संतानों में सुहानी छोटी हैं और बड़ा भाई अभिनव नोएडा से बीटेक कर रहा है। पिता ने बताया कि सुहानी शुरू से ही मेधावी रही है। 10वीं में भी 10 सीजीपीए पाई थी। बरहज से ही वह प्रतिदिन बस से जिला मुख्यालय स्थित विद्यालय में पढ़ने जाती है। शनिवार को एम्स की प्रवेश परीक्षा देने जा रही सुहानी ने फोन पर बातचीत में बताया कि वह मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुुटी हैं। इसके लिए वह पूरी मेहनत कर रही हैं। सर्जन बनकर वह लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया में दी परीक्षा, गोंडा में मनाई खुशी
लखनऊ के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे अभिषेक सिंह ने बताया कि उनके पिता धीरेंद्र सिंह तिरवनिया तरकुलवा में प्राइमरी के शिक्षक रहे। पिछले साल उनका ट्रांसफर गोंडा जिले में हो गया है। देवरिया से ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करने के बाद अब मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। इस बार कम उम्र की वजह से रविवार को होने वाली परीक्षा में वह नहीं बैठ पाए, लेकिन अगले एक साल वह बेहतर तैयारी की बदौलत देश के किसी नामी चिकित्सा संस्थान में प्रवेश लेकर इस पेशे में कॅरियर बनाना चाहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed