{"_id":"5a7f26424f1c1b4f588b7da5","slug":"41518282306-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान - सूर्यप्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान - सूर्यप्रताप शाही
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
महुआबारी इंटर कालेज में सम्बोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल/भागलपुर। प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में गिरावट आई है। नकल व्यवस्था से प्रतिभाओं को दबाया गया। मेरी सरकार जबसे सत्ता में आई है तब से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का काम किया जा रहा है। जब तक शिक्षा में सुधार नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है। यह बातें शनिवार को कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पं. जवाहर लाल कृषक इंटर कॉलेज महुआबारी के संस्थापक प्रबंधक बाबू रामनगीना सिंह की पुण्यतिथि व शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी जी के न्यू इंडिया के तहत ज्ञान विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में शिक्षा देकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे आ रही हैं। बच्चों के पढ़ाई पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनको भविष्य में शिक्षा के लिए आरक्षण न देना पड़े। विशिष्ट अतिथि सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबू रामनगीना सिंह ने पिछड़े इलाके में शिक्षा का अलख जगाकर समाज को शिक्षा देने में अहम भूमिका अदा की थी। कॉलेज प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व आज के परिवेश पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. राजशरण शाही, राधामोहन चौधरी, श्याम बहादुर सिंह, शैलेष मिश्र, सूर्यनाथ सिंह, मोहन सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनीता चौधरी और बृजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।