{"_id":"5a412f854f1c1b0b788b4d65","slug":"41514221445-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैशाली आठ घंटा की देरी से पहुंची देवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैशाली आठ घंटा की देरी से पहुंची देवरिया
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मौसम की मार ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। हालत यह है कि ट्रेन कई घंटों की देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची।
पिछले कई दिनों से ठंड के साथ ही शीतलहर शुरू हो गई है। कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। सोमवार को नई दिल्ली से बरौनी जाने वाले वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। बाघ और डंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार-चार घंटे की देरी से पहुंची। इसी प्रकार अप पाटलिपुत्र चार, न्यू जलपाईगुड़ी तीन और काशी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से रही। इसी प्रकार अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है।