फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जय श्रीराम के जयकारे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जय श्रीराम के जयकारे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जय श्रीराम के जयकारे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
देवरिया। जय श्रीराम के जयकारे के साथ सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन छोटी गंडक नदी के कई घाटों पर किया गया। जुलूस में शामिल लोग अबीर, गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। जुलूस में घोड़े भी शामिल थे। पटाखा फोड़ते हुए दुर्गा भक्त आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था।
विज्ञापन

कुछ मूर्तियां शनिवार को विसर्जित हो गई थीं, लेकिन अधिकांश दुर्गा प्रतिमाएं सोमवार को विसर्जन के लिए गईं। शहर में स्थापित प्रतिमाओं को पूजा पंडाल समिति के लोगों ने नगर भ्रमण कराया। घोड़े के साथ निकली शोभायात्रा में जमकर आतिशबाजी की गई। पुलिस वाले जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने में दुर्गा प्रतिमाओं को कई घंटा समय लग गया। इसके बाद प्रतिमाएं रामपुर कारखाना इलाके के पटनवापुल और गोरयाघाट ले जाकर विसर्जित की गईं। वहीं, तरकुलवा इलाके के सोन्हौला रामनगर, बसंतपुर धूसी, मैनपुर घाट, कोन्हवलिया और भिसवां घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गौरीबाजार, बैतालपुर, देसही देवरिया इलाके में भी मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। नदी के घाटों पर मेला लगा हुआ था। छुट्टी का दिन होने की वजह से वहां भीड़ भी रही। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। पथरदेवा और बघौचघाट क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन धूमधाम से किया गया। पूरा क्षेत्र मां के जयकारे से गूंज उठा। प्रतिबंध के बाद भी डीजे बजे। बघौचघाट की मूर्तियां पकहा घाट पर विसर्जित की गईं। पथरदेवा की मूर्तियां गंगाधर बाबा खनुआ नदी और पटनवा पुल में विसर्जित की गई। विसुनपुरा बाजार की मूर्तियां कुशहरी घाट पर विसर्जित की गई। पथरदेवा के लगान क्लब की ओर से 150 मीटर तिरंगा यात्रा कस्बे में निकाल कर देश भक्ति का संदेश दिया गया। सीओ सिटी संदीप सिंह ने मोतीलाल रोड से एक डीजे वाहन को पकड़ा। उन्होंने डीजे मालिक और वाहन को कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed