फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   4 friends drowned 1 died in gorakhpur

कपरवार संगम तट पर नदी में डूबीं चार सहेलियां, एक की मौत

Mon, 04 May 2020 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
4 friends drowned 1 died in gorakhpur
demo pic

बरहज क्षेत्र के कपरवार संगम तट पर नदी में नहाने के दौरान चार सहेलियां डूब गईं। उन्हें डूबते देखकर बचाव के लिए कुछ लोग नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने तीन सहेलियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि एक का पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद पश्चिम टोला निवासिनी अंजनी गुप्ता (17) पुत्री श्यामसुंदर का शव बरामद हो सका। अंजनी की मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रविवार को एकादशी त्योहार पर गांव की कुछ महिलाएं संगम तट पर कड़ाही चढ़ाने गई थीं। अंजनी भी अपनी छोटी बहन श्वेता और गांव की सहेलियों के साथ गई थी। इसी बीच चारों सहेलियां स्नान करने के लिए नदी में उतर गईं। धारा तीव्र होने और पैर फिसल जाने से चारों डूबने लगीं। किशोरियों को डूबते देखकर कुवाईच टोला के गंगा यादव और विशाल गुप्त बचाव में नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद किसी तरह कपरवार पश्चिम टोला निवासिनी काजल (17) पुत्री अजय गुप्त, सपना (16) पुत्री रामेश्वर गुप्त और कल्पना (16) पुत्री स्व. शैलेष को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि अंजनी का पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे बाद नाविक सुभाष साहनी आदि के सहयोग से अंजनी के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मौत से उसकी मां सरिता देवी और बहन श्वेता का रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर एसडीएम गजेंद्र कुमार, सीओ दिनेश सिंह यादव, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, एसआई राजेश प्रसाद पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लॉकडाउन में पूना में फंसे हैं पिता और भाई
क्षेत्र के कपरवार पश्चिमी टोला निवासिनी अंजनी के डूबने से हुई मौत से परिवार सदमे में है। श्यामसुंदर की तीन संतानों सोनू, श्वेता में अंजनी दूसरे नंबर की थी। लोगों के अनुसार माली हालत सुधारने के लिए श्याम सुंदर और उनका बड़ा लड़का सोनू पूना में काम करते हैं। जबकि पत्नी सरिता दोनों पुत्रियों के साथ गांव रहती हैं। पुत्री की मौत और पति श्यामसुंदर, बेटे सोनू के लॉकडाउन में फंसे होने से सरिता कुछ समझ नहीं पा रही थी।


अंजनी की मौत से सहमी थीं तीनों सहेलियां
कपरवार पश्चिमी टोला निवासिनी 11वीं की छात्रा अंजनी की मौत से उसकी सहेलियां काजल, सपना और कल्पना सदमे में हैं। लोगों के अनुसार एक ही स्कूल में चारों 10वीं और 11वीं की छात्राएं हैं। सभी का कहना था कि मौत को करीब से देखा है। यदि ऐसा जानते तो नहाने के लिए नदी में नहीं उतरते। सभी घटना को लेकर आहत हैं। सहेली अंजनी की मौत से तीनों सहमी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed