फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 died due to corona and 648 found positive in deoria

देवरिया में कोरोना से चार लोगों की मौत, 648 मिले संक्रमित

Fri, 14 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
4 died due to corona and 648 found positive in deoria
देवरिया में कोरोना से चार लोगों की मौत, 648 मिले संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। वहीं कर्मचारी, चिकित्सक समेत 648 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पीएचसी, सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या 17843 हो गई है। एक्टिव केस 3201 तक पहुंच गया है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसकी रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मॉस्क लगाए लोगों का चालान भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। बाजारों में दुकानों पर बिना मॉस्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मॉस्क लगाए सामान दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

830 लोगों को लगा कोविड का टीका
देवरिया। जनपद के 15 केंद्रों पर शुक्रवार को कोविड टीकाकरण का हुआ। 2840 लक्ष्य के सापेक्ष 830 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इन केंद्रों पर 95 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 360 लोगों, 21 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 354 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। कुल उपलब्धि 29.23 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed