{"_id":"60a2af708ebc3e4d1212eddb","slug":"4-died-due-to-corona-242-found-positive-in-deoria-deoria-news-gkp3949128143","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 242 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 242 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं लोग काल के गाल में समा रहे हैं। सोमवार को चार लोगों की जहां मौत हो गई वहीं 242 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 18627 हो गई है। एक्टिव केस 2887 पहुंच गया है। जबकि 15574 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 2439 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 49 तथा तीन निजी अस्पताल में 41 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
2373 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद के 70 केंद्रों पर सोमवार को कोविड टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 5700 के सापेक्ष 2373 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इन केंद्रों पर 513 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1316 लोगों, एक हेल्थ केयर वर्कर, 45 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 498 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। कुल उपलब्धि 41.63 प्रतिशत रही।