{"_id":"621288a265800b7b3043a915","slug":"391-including-123-adolescent-vaccinated-deoria-news-gkp4276014145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 123 किशोरों समेत 391 लोगों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 123 किशोरों समेत 391 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 123 किशोरों समेत 391 लोगों को लगी वैक्सीन
देवरिया। रविवार को 21 केंद्रों पर लक्ष्य 21 सौ के बदले मात्र 391 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लान वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई। किशोर, युवा, बुजुर्ग, 45 वर्ष आयु के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जनपद में कोरोना को देखते हुए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने में जुटा है। रविवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग सहित जनपद के विभिन्न केंद्रों पर टीका लगा। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। जनपद में 123 किशोर, 18 युवा व 45 वर्ष से अधिक उम्र के छह लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 185 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। जबकि 59 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई। इसमें 50 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के नौ लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। वहीं हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है।