{"_id":"6a4aa7ebc226a9ad47028446","slug":"38-pm-shree-open-science-laboratories-in-schools-deoria-news-c-208-1-deo1009-186201-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 38 पीएम श्री स्कूलों में खुलेंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 38 पीएम श्री स्कूलों में खुलेंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं
Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के 38 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से पढ़ाई को अधिक व्यावहारिक और रुचिकर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इन स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञान उपकरणों और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। प्रयोगशाला की स्थापना में यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहयोगी होगी।
स्कूलो में बच्चों को किताबों के अलावा व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए आधुनिक और सुरक्षित उपकरण दिए जाएंगे। इसमें स्मार्ट लर्निंग के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी आधारित चार्ट और मैनुअल के साथ मोबाइल एप्लीकेशन दिए जाएंगे, जिससे बच्चे थ्री वीडियो के जरिये विज्ञान समझेंगे।
पीएसएलवी रॉकेट मॉडल, सोलर फैन, विंडमिल, अर्थक्वेक मॉडल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और स्मार्ट सिटी/विलेज के एलईडी वर्किंग मॉडल भी स्कूलों को दिए जाएंगे। बायो व फिजिक्स किट भी स्कूलों को मिलेगा। इसमें पेपर माइक्रोस्कोप, मैग्नीफाइंग ग्लास, मानव शरीर के अंगों के थ्री मॉडल, फेफड़ों का मॉडल दिया जाएगा।
विज्ञापन
छोटे बच्चों के लिए लकड़ी का कैलेंडर, बैलेंसिंग डॉल और विभिन्न प्रकार की सिमेट्री किट, जो पूरी तरह नॉन टाक्सिक और बीआईएस प्रमाणित होंगी। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सिविल सुधांशु कुमार ने बताया कि जिले के 38 पीएमश्री विद्यालयों में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके सामान की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
-- -
विद्यालयों को मिलेगा आधुनिक फर्नीचर
कक्षा एक से आठ तक के कंपोजिट विद्यालयों के लिए विशेष तौर पर केमिकल-रेसिस्टेंट टॉप वाली साइंस प्रैक्टिकल टेबल, कम से कम 100 किलोग्राम भार क्षमता वाले प्लास्टिक स्टूल, लॉक-एंड-की सिस्टम से लैस स्टोरेज कैबिनेट, डिस्प्ले रैक और लेजर-एचिंग वाले नेम बोर्ड भी मिलेंगे।