{"_id":"6a85fc3e297b3fd0ec0634ab","slug":"361-bottles-of-indian-made-foreign-liquor-seized-on-the-shaheed-express-deoria-news-c-208-1-deo1022-189663-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहीद एक्सप्रेस में पकड़ी गई 361 बोतल अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहीद एक्सप्रेस में पकड़ी गई 361 बोतल अंग्रेजी शराब
Thu, 20 Aug 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने बुधवार को शहीद एक्सप्रेस में दो ट्रॉली बैग में 361 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। टीम ने शराब जब्त करते हुए तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। भटनी सीआईबी और आरपीएफ को मुखबिरों से अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस से शराब की खेप बिहार भेजने की सूचना मिली। टीम ने ट्रेन की बोगियों में तलाशी ली। एस-5 डिब्बे में शौचालय के पास दो ट्रॉली बैग लावारिस दिखाई दी।
बैग खोलने पर 46 बोतल मैजिक वोदका, 30 बोतल माउंटेन ओक विस्की, पांच बोतल आइकॉनिक व्हाइट विस्की, पांच बोतल 8 पीएम विस्की बरामद की गई। शराब की खेप जब्त करने के बाद अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीआईबी प्रभारी भटनी चंद्रसेन सिंह ने बताया कि ट्रेन से शराब की खेप बिहार भेजने की सूचना पर चेकिंग में करीब 20 लीटर शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 18 हजार आंकी गई है। शराब को जब्त कर तस्करों की तलाश की जा रही है।