फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35,829 youth became first time voter

देवरिया में 35,829 युवा पहली बार लेंगे लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा

Wed, 05 Jan 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
35,829 youth became first time voter
देवरिया में 35,829 युवा पहली बार लेंगे लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा
विज्ञापन

देवरिया। लोकतंत्र के पर्व में जनपद की सातों विधान सभा क्षेत्र में पहली बार 35,829 युवा मतदाता हिस्सा लेंगे। इस चुनाव में वे अपना नुमाइंदा चुनेंगे। विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। चुनाव में 2334661 मतदाता हिस्सा लेंगे। इस बार 62747 नए मतदाता शामिल हुए हैं।
विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। विधान सभा चुनाव में युवा मतदाता अपने प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। इस बार 18 से 19 वर्ष के सबसे मतदाता विधान सभा क्षेत्र बरहज में 5879 हैं। वहीं विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर में 4314, देवरिया सदर में 5012, पथरदेवा में 5637, रामपुर कारखाना में 4220, भाटपाररानी में 5590, सलेमपुर में 5177 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर में 20 से 29 वर्ष के 61475, 30 से 39 वर्ष के 86171, 40 से 49 वर्ष के 64622, 50 से 59 वर्ष के 47453, 60 से 69 वर्ष के 30842, 70 से 79 वर्ष के 15337, 80 से 89 वर्ष के 4699, 90 से 99 वर्ष के 979 मतदाता हैं। देवरिया सदर में 20 से 29 वर्ष के 63491, 30 से 39 वर्ष के 95097, 20 से 49 वर्ष के 72103, 50 से 59 वर्ष के 55092, 60 से 69 वर्ष के 34459, 70 से 79 वर्ष के 17405, 80 से 89 वर्ष के 4986, 90 से 99 वर्ष के 946 मतदाता हैं। पथरदेवा में 29 से 29 वर्ष के 65361, 30 से 39 के 92712, 40 से 49 के 65476, 50 से 59 के 51666, 60 से 69 के 32546, 70 से 79 के 15824, 80 से 89 के 5237, 90 से 99 वर्ष के 1152 मतदाता हैं। रामपुर कारखाना में 20 से 29 के 65770, 30 से 39 के 95296, 40 से 49 के 70283, 50 से 59 के 54927, 60 से 69 के 35376, 70 से 79 के 18197, 80 से 89 के 5931, 90 से 99 वर्ष के 1283 मतदाता हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार भाटपाररानी में 20 से 29 वर्ष के 63625, 30 से 39 के 85968, 40 से 49 के 66899, 50 से 59 के 52252, 60 से 69 के 34270, 70 से 79 के 18483, 80 से 89 के 5196, 90 से 99 वर्ष के 1105 मतदाता हैं। सलेमपुर में 20 से 29 वर्ष के 65359, 30 से 39 के 85865, 40 से 49 के 68481, 50 से 59 के 52839, 60 से 69 के 33360, 70 से 79 के 17494, 80 से 89 के 5499, 90 से 99 वर्ष के 1106 मतदाता हैं। विधान सभा क्षेत्र बरहज में 20 से 29 वर्ष के 58007, 30 से 39 के 82060, 40 से 49 के 61662, 50 से 59 के 49824, 60 से 69 के 32634, 70 से 79 के 17262, 80 से 89 के 5365, 90 से 99 वर्ष के 1168 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं 855 मतदाता
जनपद में सौ वर्ष से अधिक उम्र के 855 मतदाता हैं। इसमें विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर में 88, देवरिया सदर में 83, पथरदेवा में 144, रामपुर कारखाना में 115, भाटपाररानी में 128, सलेमपुर में 187, विधान सभा क्षेत्र बरहज में 110 मतदाता हैं।

मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्रों पर रहेंगे बीएलओ
देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र ने एक जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पर प्राप्त दावें, आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को सभी मतदेय स्थलों, पदाभिहित, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय पर प्रकाशित कर दी गई। बीएलओ 12 जनवरी तक मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। लोग निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed