फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   34 nomination papers submitted for bdc chairpersons

ब्लॉक प्रमुख पद : गहमागहमी के बीच दाखिल किए गए 34 पर्चे, जांच में वैध

Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
34 nomination papers submitted for bdc chairpersons
ब्लॉक प्रमुख पद : गहमागहमी के बीच दाखिल किए गए 34 पर्चे, जांच में वैध
विज्ञापन

देवरिया। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को 34 लोगों ने नामांकन किया। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। विकास खंड पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के पुत्र सुव्रत शाही, गौरीबाजार से राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की पुत्रवधू अनीता, रुद्रपुर से ऊषा पासवान, रामपुर कारखाना से ऊषा देवी व तरकुलवा से रामआशीष गुप्ता का निर्विरोध चुना जाना तय है। इन ब्लाकों में मात्र एक ही पर्चे दाखिल किए गए हैं। सर्वाधिक चार पर्चे देवरिया सदर ब्लाक में दाखिल किए गए हैं।
जनपद के सोलह विकास खंडों में सुबह 11 बजे से नामांकन का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान गहमा-गहमी का माहौल रहा। विकास खंड देसही देवरिया अनारक्षित सीट से मुकेश, शैलेश तिवारी, प्रज्ञा तिवारी, आरक्षित सीट भाटपाररानी से नीतू देवी, सोनवती, देवरिया सदर से सोहन लाल गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, वंदना जायसवाल, मीरा देवी, सलेमपुर से सीमा सिंह, रागिनी, भागलपुर से मुन्नी लाल, रीमा देवी, बरहज से सुभाष, सीमा देवी, बनकटा से बिंदा, शोभा देवी, लार से अनुभा सिंह, अंकिता सिंह, विभा कुमारी, अनारक्षित बैतालपुर से शैल, विजय प्रताप यादव, चंदा देवी, भटनी से मानवेंद्र नाथ तिवारी, रमाशंकर यादव, रनिया देवी, आरक्षित भलुअनी से मुन्नी देवी, छट्ठू, शकुंतला ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

रामआशीष ने तीन सेट में दाखिल किया पर्चा
तरकुलवा। भाजपा प्रत्याशी रामअशीष गुप्ता का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होना तय हो गया है। उन्होंने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय तीन बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामआशीष गुप्ता को फूल मालाओं से लादकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और भाजपा प्रत्याशियों के पर्चे वैध
भाटपाररानी। विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी सोनमती तथा भाजपा प्रत्याशी निप्पू देवी का नामांकन पत्र गुरुवार को जांच के बाद वैध पाया गया। तीसरी प्रत्या शी फूलमती देवी ने नामांकन पत्र दाखिल ही नहीं की। यह सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। एआरओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने जांच के दौरान सपा प्रत्याशी सोनमती खरवार के जाति प्रमाणपत्र पर आपत्ति दर्ज की थी। शासनादेश का हवाला देते हुए उनकी आपत्ति खारिज कर दिया गया।
अनीता के दोनो पर्चे वैध
गौरीबाजार। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की पुत्रवधु अनिता निषाद का गौरी बाजार विकासखंड में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय है। अनीता निषाद ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। दोनों नामांकन जांच में वैध पाए गए।

पर्चा वापसी आज, मतदान कल
देवरिया। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक उम्मीदवार अपने पर्चे वापस ले सकेंगे। अगले दिन शनिवार को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतदान के बाद कार्य समाप्ति तक मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed