फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   34 found new corona cases

दो गर्भवती महिलाओं समेत 34 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 08 Feb 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
34 found new corona cases
दो गर्भवती महिलाओं समेत 34 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। दो गर्भवती महिलाओं समेत 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 263 हो गई है।
विकास खंड बरहज व रामपुर कारखाना क्षेत्र की दो गर्भवती महिलाओं की अस्पताल में हुई जांच में कोरोना संक्रमित मिलीं। रामपुर कारखाना क्षेत्र का एक युवक पॉजिटिव मिला है। उसके परिवार में सात लोग हैं। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति परिवार के सदस्य को लेकर अस्पताल पहुुंचा। जांच में वह संक्रमित मिल। परिवार में छह सदस्य हैं। सदर ब्लाक की एक महिला जांच में संक्रमित मिली है। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। सर्दी-खांसी से पीड़ित इसी ब्लाक का एक युवक पॉजिटिव मिला है। परिवार में तीन सदस्य हैं। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति दांत का इलाज कराने पहुंचा। जांच में संक्रमित मिला। बरहज क्षेत्र की एक महिला दो दिन से सर्दी-खांसी-बुखार होने पर अस्पताल पहुंची। जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में छह लोग हैं। इसी क्षेत्र का व्यक्ति संक्रमित मिला है। लार क्षेत्र के बिहार बार्डर पर जांच में बलिया निवासी एक युवक तथा बरहज निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिले। गौरीबाजार क्षेत्र का एक किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचा। जांच में पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। शहर का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। उसके परिवार में चार लोग हैं।
होमआइसोलेशन में 231 लोगों का चल रहा इलाज
जनपद में कोविड संक्रमण है। अब तक 22365 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 21875 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय होम आइसोलेशन में 231 लोगों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के नौ लोग स्वस्थ हुए हैं। अन्य जनपदों में 32 लोगों का इलाज रहा है।
विज्ञापन

एंटीजन जांच में पांच मिले पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल पुरूष व महिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। सोमवार को दोपहर दो बजे तक 213 लोगों की एंटीजन जांच हुई, इसमें पांच लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को 1180 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 597 एंटीजन तथा 583 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। जिले में 34 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 263 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के बदले 4,46,602 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की जरूरत है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed